भविष्य को यज्ञ के साथ जोडऩे का प्रयास
हमारे भारतीय सनातन परंपरा में यज्ञ को बहुत ऊंचा और महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। यज्ञ पर अमेरिका में हुए शोधों में पाया गया कि वृष्टि, जल एवं वायु की शुद्धि, पर्यावरण संतुलन एवं रोग निवारण में यज्ञ की अहम भूमिका है।
यज्ञ क्या है?
यज्ञ संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है- आहुति, चढ़ावा। यज्ञ उद्देश्यपूर्ण होता है। यहां तक कि इसका लक्ष्य ब्रह्मांड की स्वाभाविक व्यवस्था को कायम रखना है। वायु शोधन से सबको आरोग्यवर्धक साँस लेने का अवसर मिलता है। हवन हुए पदार्थ वायुभूत होकर प्राणिमात्र को प्राप्त होते हैं और उनके स्वास्थ्यवर्धन, रोग निवारण में सहायक होते हैं। यज्ञ काल में उच्चरित वेद मंत्रों की पुनीत शब्द ध्वनि आकाश में व्याप्त होकर लोगों के अंत:करण को सात्विक एवं शुद्ध बनाती है। इस प्रकार थोड़े ही खर्च एवं प्रयत्न से यज्ञकर्ताओं द्वारा संसार की बड़ी सेवा बन पड़ती है।